Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन व जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ के निर्देशानुसार एनआईसी के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी परविन्दर यादव व नेटवर्क इंजीनियर सागर शर्मा ने मंगलवार को जिले की नगर पालिका परिषदों हरदा, खिरकिया, टिमरनी व सिराली में कार्यरत कर्मचारियों के लिए ई-ऑफिस प्रणाली का विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया। उन्होने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को ई-ऑफिस के प्रभावी उपयोग में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों को दूर करना और उन्हें दैनिक कार्यों में इस प्रणाली का निर्बाध रूप से उपयोग करने में सक्षम बनाना है।

80 Views
What do you think?

Leave a Reply