Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

सांदीपनी विद्यालय में आयोजित हुआ विज्ञान मेला

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। करीबी ग्राम करताना के सांदीपनी विद्यालय में मंगलवार को नवाचारी विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने खगोलीय घटनाओं को करीब से जाना, वहीं विज्ञान के माध्यम से अंधविश्वास को दूर करने की जानकारी दी गई। विज्ञान के चमत्कार देखकर विद्यार्थी अचंभित हुए। इस अवसर पर मप्र विज्ञान सभा के सदस्यों ने विज्ञान के नवाचारों से विद्यार्थियों को अवगत कराया।
बच्चों ने किया स्काई वॉच
शाम को मप्र विज्ञान सभा के सदस्यों ने नेहरू स्टेडियम परिसर में टेलीस्कोप के माध्यम से उपस्थितजनों को आकाश की सैर कराई। इस दौरान दर्शक चांद को करीब से देखकर अचंभित हुए, वहीं टिमटिमाते तारों को करीब से देखना उन्हें ऐसा लगा मानो वे स्वर्ग में आ गए हों। कार्यक्रम में अधिवक्ता हरिमोहन शर्मा, एलडी दुबे सहित विज्ञान प्रेमी उपस्थित रहे। अंत में मप्र विज्ञान सभा के आशीष पारे ने सभी का आभार माना।

41 Views
What do you think?

Leave a Reply