Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

कॉलेज में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हुआ कार्यक्रम

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय हरदा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में प्राचार्य डॉ संगीता बिले के मार्गदर्शन में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य द्वारा अंगदान एवं देहदान के संबंध में जागरूक किया गया।  कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय हरदा से आशीष साकल्ले एवं प्रभारी जिला समन्वयक आरकेएसके द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 की थीम के बारे में जानकारी दी गई। परामर्शदाता आरकेएसके पारुल कासिव ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों को शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य के साथ संतुलित पोषण के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी मनीषा चौहान द्वारा किया गया। एनएसएस के स्वयंसेवकों ने स्वास्थ्य दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए तथा गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय से डॉ.राकेश सिंह परस्ते, रीना मालवीय, अजय बिलारे, डॉ.प्रियंका राय, डॉ.शारदा द्विवेदी, डॉ. रविंद्र सोनपुरे, डॉ.बलवान सिंह एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में डॉ.आशा गायकवाड द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

40 Views
What do you think?

Leave a Reply