Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

स्कूल शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की 12वीं स्टेट एजुकेशन डिपार्टमेंट स्पोर्ट्स अंतर्गत जिला स्तरीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन यूनियन क्लब हरदा में किया गया। बैडमिंटन प्रतियोगिता के 50 वर्ष से कम आयु महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्रियंका पवार, द्वितीय आशिता तिवारी, तृतीय आरती बारेला एवं चतुर्थ स्थान हरजीत खनूजा ने प्राप्त किया। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रथम प्रेम बाई धुर्वे, द्वितीय सुनीता वर्मा एवं तृतीय स्थान गुलाब बाई उईके ने प्राप्त किया। इसी प्रकार 50 वर्ष से कम पुरुष वर्ग में प्रथम मोहम्मद उसामा राइन, द्वितीय प्रबल पवार, तृतीय निर्मल जैन एवं चतुर्थ स्थान मकसूद खान ने प्राप्त किया। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रथम नीरेंद्र सेवारिक, द्वितीय हरिओम महागाए एवं तृतीय स्थान डी.एल. मात्रे ने हासिल किया। टेबल टेनिस की जिला स्तरीय प्रतियोगिता के 50 वर्ष से कम महिला वर्ग में प्रथम स्थान हरजीत खनूजा, द्वितीय श्रेया महाजन एवं तृतीय स्थान मीनाक्षी उईके ने प्राप्त किया। वहीं पुरुष वर्ग के 50 वर्ष से कम आयु वर्ग में प्रथम राम किशोर कुमरे एवं द्वितीय मनीष धुर्वे रहे। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रथम स्थान राजेश बिलिया तथा द्वितीय स्थान जेपी प्रजापति ने प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट, निर्णायक विनोद यादव एवं पुरुषोत्तम राठौर सहित अन्य उपस्थित रहे।

26 Views
What do you think?

Leave a Reply