Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

नगर परिषद टिमरनी का वर्ष 2026-27 का बजट स्वीकृत

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, टिमरनी। नगर परिषद टिमरनी की परिषद की साधारण बैठक का आयोजन विभिन्न विषयों के साथ किया गया, जिसमें बजट सहित कुल 9 विषय निर्णय हेतु प्रस्तावित किए गए। परिषद द्वारा सभी विषयों पर विचार-विमर्श कर नगर हित में उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक का मुख्य विषय आगामी वर्ष 26-27 का बजट रहा। बजट में नगर परिषद टिमरनी द्वारा विभिन्न योजनाओं और कार्यों को शामिल किया गया है। इसमें स्वच्छ जल, उद्यानों का सौंदर्यीकरण, शहर के निर्माण एवं विकास कार्यों के साथ-साथ शासन द्वारा संचालित अमृत 2.0 योजना, अधोसंरचना योजना तथा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता कार्यों सहित अन्य जनहित के कार्यों को सम्मिलित किया गया है। वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न मदों में आय राशि 95 करोड़ 78 लाख 17 हजार 500 रुपए का प्रावधान किया गया है। वहीं, शहर के विकास, सौंदर्यीकरण एवं विभिन्न वार्डों में निर्माण कार्यों के लिए 95 करोड़ 77 लाख 95 हजार रुपए व्यय का प्रावधान रखा गया है। इस प्रकार 22 हजार 500 रुपए की बचत का बजट तैयार किया गया, जिसे परिषद द्वारा एकल ध्वनि मत से स्वीकृत किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज ने बताया कि शहर के सौंदर्यीकरण, स्वच्छ जल व्यवस्था एवं विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष के बजट में राशि का प्रावधान किया गया है। नगर परिषद टिमरनी शहर के चहुंमुखी विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है, इसी उद्देश्य से विभिन्न मदों में राशि निर्धारित कर बजट पारित किया गया। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज, उपाध्यक्ष जयंत कौशल, पार्षदगण गुलशन चौरसिया, उमा सुभास पाल, प्रीति बंसल, रानी कनेरे, सुनील दुबे, रविंद्र ठाकुर, सुधीर गौर, पुनीत जायसवा, मीना संतोष तामूलकर, उर्मिला गीते, मनोरमा उपाध्याय, हीरा गिरीश धुरे, विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश मिश्रा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रियव्रत बकोरिया, राजेश नागरे, शेर सिंह भट्टी, केवल राम देवड़ा, राजाराम कुशवाहा, शिखा दुबे सहित अन्य कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

84 Views
What do you think?

Leave a Reply