-दूसरे सत्र में रचनाकारों का काव्य पाठ होगा
अनोखा तीर, भोपाल। स्वयंसिद्धा शक्ति सम्मान समारोह 31 मार्च को दुष्यंत संग्रहालय भोपाल में होगा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस समारोह में एडवोकेट रामकृष्ण पांडेय की कृति कवि मन का पुष्प और डॉ अनीता तिवारी की कृति सोनजूही का लोकार्पण होगा। साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक समूह स्वयंसिद्धा की संस्थापक डॉ.अनीता तिवारी ने बताया कि पहला सत्र सुबह 1 1 बजे तथा दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे शुरू होगा। पहले सत्र में प्रख्यात पुरातत्ववेत्ता पद्मश्री नारायण व्यास मुख्य अतिथि, केंद्रीय अंबेडकर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलाधिपति डॉ प्रकाश बरतूनिया विशिष्ट अतिथि, हिंदी लेखिका संघ की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती अनीता सक्सेना विशिष्ट अतिथि, आईपीएस सुशोवन बनर्जी विशेष अतिथि, वरिष्ठ रंगकर्मी संजय मेहता विशिष्ट अतिथि तथा वरिष्ठ पत्रकार संपादक शशांक दुबे विशेष अतिथि होंगे। वरिष्ठ मूर्तिकार देवीलाल पाटीदार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। दूसरे सत्र में वरिष्ठ साहित्यकार गोकुल सोनी मुख्य अतिथि और वरिष्ठ साहित्यकार नीलिमा रंजन विशिष्ट अतिथि होंगी। वरिष्ठ साहित्यकार महेश सक्सेना अध्यक्षता करेंगे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास उपायुक्त श्रीमती मनीषा दवे, शिक्षाविद एवं साहित्यकार मनीषा आवले चौगांवकर तथा वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती करुणा श्रीवास्तव विशेष अतिथि होंगी। समारोह में लेखक, साहित्यकार, शिक्षाविदों का सम्मान किया जाएगा। दूसरे सत्र में रचनाकारों द्वारा रचना पाठ किया जाएगा।
Views Today: 24
Total Views: 24

