Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

संकल्प से समाधान अभियान के तहत जिला स्तरीय शिविर का हुआ आयोजन

3 min read
Text Size:

-विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को किया लाभ वितरण
अनोखा तीर, हरदा। संकल्प से समाधान अभियान के तहत गुरुवार को जिला स्तरीय शिविर का आयोजन जिला पंचायत कार्यालय में किया गया। शिविर में नगरीय विकास एवं आवास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिरण विभाग, जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र, मत्स्य विभाग, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए। शिविर में उद्यम क्रांति योजना के तहत आयुष बजाज को 25 लाख रूपये एवं मत्स्य पालन विभाग के तहत देवाशीष सांवरे को केसीसी की स्वीकृति प्रदान की गई। पीएम स्वनिधि योजना के तहत योगेश कुशवाहा, रानू मंगन एवं राजू गोरेले को 50-50 हजार रूपये की राशि के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इसके अलावा रोहित कोगे एवं आशा विनोद को 15-15 हजार, अंतिम ठाकुर, ओमप्रकाश सेन को 25-25 हजार रूपये के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत मंशाराम महोविया को 2.50-2.50 लाख रूपये के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। संबल योजना के तहत् ओमप्रकाश मांझी को अनुग्रह सहायता राशि का वितरण किया गया। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिरण विभाग द्वारा रामभरोस बरेठा को कान की मशीन तथा देवेश मालवीय को फोल्डिंग वॉकर प्रदान की गई। इसके साथ ही विभिन्न पेंशन योजना के स्वीकृति पत्र वितरित किये गए। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत प्रणिका देवड़ा, ईशिता राजगुरे, तनिष्का तथा काशवि वामने को लाडली लक्ष्मी योजना के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजली जोसेफ ने बताया कि संकल्प से समाधान अंतर्गत 4 चरणों में शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें 12 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं वार्ड में डोर टू डोर सर्वे का कार्य किया गया। द्वितीय चरण में 16 फरवरी से 16 मार्च 2026 तक क्लस्टर स्तर पर शिविरों का आयोजन किया गया। तृतीय चरण में 16 मार्च से 25 मार्च 2026 की समयावधि में विकासखंड स्तरीय शिविरों के आयोजन के बाद 26 मार्च 2026 को अभियान के चौथे एवं अंतिम चरण में जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया है। अभियान के दौरान 21 विभागों की 106 सेवाएं सम्मिलित की गई थी, जिनमें हितग्राहियों को लाभ दिया जाना है। अभी तक कुल 48383 आवेदन दर्ज किये गये, जिसमें से 47395 आवेदनों का निराकरण किया गया (97.96 प्रतिशत) तथा 988 आवेदन लंबित है, जिनका निराकरण 31 मार्च 2026 तक कराया जाना है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह ने कहा कि सभी विभाग इस दिशा में प्रयास करें कि पात्र हितग्राहियों को वांछित लाभ प्राप्त हो तथा जो हितग्राही पात्र नहीं है उन्हें तत्संबंध में अवगत भी कराया जाए। जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गहलोद ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज शासन से जितनी राशि हितग्राही को प्रदाय की जाती है वह पूरी की पूरी हितग्राही के खाते में पहुंचती है तथा हितग्राही को राशि या लाभ प्राप्त होने में किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए प्रशासन द्वारा पूरा प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित नगर पालिका परिषद हरदा के उपाध्यक्ष अंशुल गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार यह चाहती है कि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे। इसके लि समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर लाभ प्रदाय किया जाता है। सरकार की यह सराहनीय पहल है। हितग्राहियों को भी इस प्रकार के अभियानों में सक्रियता से सहभागिता करनी चाहिए। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

40 Views
What do you think?

Leave a Reply