Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

वृद्धाश्रम में वृहद विधिक आउटरीच शिविर 28 मार्च को

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशन एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा अरविंद रघुवंशी के मार्गदर्शन में 28 मार्च को ‘वृद्धाश्रम हरदाÓ में एक दिवसीय वृहद् विधिक आउटरीच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में संबंधित शासकीय विभागों जैसे श्रम, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय, स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, पुलिस द्वारा उपस्थित आमजन को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। शिविर का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से हाशिए पर स्थित आर्थिक व सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को उनके विधिक अधिकारों, नि:शुल्क विधिक सेवाओं की उपलब्धता, विभिन्न शासकीय और नालसा योजनाओं से अवगत कराना है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा चन्द्रशेखर राठौर ने सभी आमजनों व वृद्धजनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है।

38 Views
What do you think?

Leave a Reply