Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

भूकम्प आपदा प्रशिक्षण…

2 min read
Text Size:

-चतुर्थ दिवस राहत शिविरों के प्रबंधन व पुनर्वास संबंधी दिया प्रशिक्षण  
अनोखा तीर, हरदा। भूकम्प पूर्व तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम के तहत जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के नेतृत्व में भूकम्प आपदा जोखिम प्रबन्धन एवं ध्वस्त संरचना, खोज एवं बचाव का 5 दिवसीय प्रशिक्षण 23 से 27 मार्च तक शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में जिले के महाविद्यालय के प्रोफेसर, प्राचार्य, विद्यालय के प्रतिनिधि, ग्रामीण एवं शहरी निकाय के अधिकारी, राष्ट्रीय कैडिट कौर होमगार्ड, एसडीईआरएफ, सिविल डिफेन्स वालेन्टियर एवं स्वयंसेवी संगठन के प्रतिनिधि सम्मिलित हुये। संयुक्त कलेक्टर सतीश राय के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण के चतुर्थ दिवस के प्रथम सत्र में प्लाटून कमाण्डर होमगार्ड हरदा जे.एल. कोठारी ने राहत शिविरों का प्रबन्धन, भोजन पानी व स्वच्छता के संबंध में व्याख्यान दिया। प्रशिक्षण में प्लाटून कमाण्डर जबलपुर संदीप चौधरी ने भूकम्प पुनर्वास के संबंध में जानकारी दी। प्रशिक्षण के चतुर्थ दिवस के द्वितीय सत्र में प्लाटून कमाण्डर होमगार्ड हरदा श्री कोठारी ने आग के प्रकार, फायरएक्टीगुशर के उपयोग व प्रकार, बिल्डिंग स्ट्रक्चर पूटर्न एवं स्ट्रेंथ की जानकारी दी। इस दौरान प्लाटून कमाण्डर जबलपुर श्री चौधरी ने हीच एवं नोट की जानकारी व प्रेक्टीस तथा अल्पकालीन जीवन रक्षा कौशल बचाव के संबंध में जानकारी दी। प्रशिक्षण में हवालदार स्टोरमेन दीपक ठाकुर ने आपदा उपकरणों का परिचय दिया तथा परिचालन के संबंध में जानकारी दी। प्रशिक्षण में प्लाटून कमाण्डर होमगार्ड जे.एल. कोठारी, हवलदार स्टोरमेन दीपक ठाकुर, आरक्षक कैलाश तोमर एवं होमगार्ड व एसडीईआरएफ के जवान तथा संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

55 Views
What do you think?

Leave a Reply