Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

पूज्य संतश्री शिवसेवकदास महाराज के श्रीमुख से  श्रीमद्भागवत कथा 2 अप्रैल से

2 min read
Text Size:

-प्रतिदिन रात्रि में होगा भजन संध्या का भव्य आयोजन
अनोखा तीर, हरदा। नर्मदांचल की पावन धरा हरदा में 2 से 8 अप्रैल तक भक्ति, आस्था और आध्यात्म का भव्य संगम देखने को मिलेगा। खंडवा बाईपास रोड स्थित श्री सीताराम गार्डन में श्री सुदामा कुटी शताब्दी महोत्सव के पावन उपलक्ष्य में, स्व.रामेश्वर दयाल जी मंगल की स्मृति में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इस पावन आयोजन के मुख्य कथावाचक वृंदावन धाम के संत श्री शिवसेवकदास जी महाराज होंगे, जो प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक अपनी रसपूर्ण वाणी से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण के दिव्य प्रसंगों का रसपान कराएंगे। इसके साथ ही प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक देश के सुप्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस भजन संध्या में रोहित रिढौडिया, आभा अग्रवाल, विक्रांत अग्रवाल, देवेंद्र सिंह राजपूत, लविना काले एवं सौमित्र दास जैसे कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कथा का शुभारंभ 2 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा एवं महात्म्य कथा के साथ होगा। 3 से 7 अप्रैल तक क्रमश: कुन्ती-भीष्म स्तुति, धु्रव-प्रह्लाद चरित्र, नृसिंह एवं वामन अवतार, श्रीराम एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, गोवर्धन पूजा, महारास एवं कृष्ण-रुक्मिणी विवाह जैसे दिव्य प्रसंग प्रस्तुत किए जाएंगे, जो श्रद्धालुओं को भावविभोर कर देंगे। 8 अप्रैल को सुदामा चरित्र, श्रीकृष्ण-उद्धव संवाद एवं पूर्णाहुति के साथ कथा का समापन होगा। इस गरिमामय आयोजन की प्रेरणा भक्तमती माता श्री पुष्पा मंगल जी से प्राप्त हुई है। आयोजन का संचालन मंगल परिवार (संजय मंगल, सूर्यांश मंगल एवं समस्त मंगल परिवार) द्वारा श्रद्धा एवं समर्पण के साथ किया जा रहा है। आयोजन स्थल श्री सीताराम गार्डन, सिविल लाइन पुलिस चौकी के सामने, बाईपास रोड, हरदा पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजक मंगल परिवार, हरदा ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से इस दिव्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की है।

51 Views
What do you think?

Leave a Reply