Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

टिमरनी के रहवासियों को धूल से मिलेगी निजात

1 min read
Text Size:

-कलेक्टर ने निर्माणाधीन ओवरब्रिज शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश
-स्वास्थ्य संस्थाओं का भी किया निरीक्षण
अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर अजनाल नदी पर गुप्तेश्वर मार्ग पर निर्माणाधीन पुल, टिमरनी में निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज, कमताड़ा में निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज एवं रोलगांव के क्षतिग्रस्त माचक नदी के पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अजनाल नदी पर निर्मित हो रहे पुल को समय सीमा में पूर्ण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। टिमरनी में ब्रिज के निर्माण के कारण बनाए गए सर्विस रोड से उड़ रही धूल से आमजन को हो रही परेशानी के दृष्टिगत सर्विस रोड पर ग्रेवल कार्य कराने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया। रोलगांव के क्षतिग्रस्त पुल के समीप से वाहनों के आवागमन के लिए किए गए वैकल्पिक प्रबंधों का भी निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टिमरनी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गहाल में बालिकाओं को लगाए जा रहे एचपीवी वैक्सीन की व्यवस्था देखी एवं वैक्सीन लगवाने आई बालिकाओं से चर्चा भी की। ग्राम मसनगांव में ग्राम पंचायत में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग के लिए बनाए गए रिचार्ज पिट का कार्य पूर्ण नहीं पाए जाने पर उसे पूर्ण करने के निर्देश दिए।

72 Views
What do you think?

Leave a Reply