Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

मटकुल नदी पर दीपदान कर दिया जल संरक्षण का संदेश

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम कुकरावद में मटकुल नदी के घाट पर दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रयास सामाजिक समिति कुकरावद, नवांकुर संस्था मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद सेक्टर मगरधा, विकासखंड हरदा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रयास सामाजिक संस्था कुकरावद हरदा के सदस्यों ने मटकुल नदी पर दीप जलाकर जल है तो कल है का संदेश दिया और जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। नदी किनारे दीपों की श्रृंखला ने वातावरण को भक्ति एवं जागरूकता से भर दिया। इस अवसर पर प्रयास सामाजिक संस्था हरदा के सीईओ नीरज गुर्जर ने कहा कि नदी संरक्षण और जल बचाने का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के इस पुनीत कार्य में जनसहभागिता बेहद जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को जल के महत्व और उसके संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा सके। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष दुर्गेश खोरे, उपाध्यक्ष कार्यक्रम  प्रभारी नितिन टाले सहित ग्रामीण एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

46 Views
What do you think?

Leave a Reply