नगर पालिका की दूरदर्शी पहल…

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-डंपिंग ग्राउंड पर कराई बोरिंग, आगजनी पर अब तुरंत पा सकेंगे काबू
अनोखा तीर, हरदा। नगर पालिका परिषद हरदा द्वारा शहर की स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय और दूरदर्शी पहल की गई है। नगर पालिका अध्यक्ष भारती राजू कमेडिया ने बताया कि कचरा डंपिंग ग्राउंड पर संभावित आगजनी की घटनाओं को रोकने तथा उन पर त्वरित नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए यहां बोरिंग की सुविधा प्रारंभ कर दी गई है। नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल ने बताया कि गर्मी के मौसम में डंपिंग ग्राउंड पर कचरे के ढेर में आग लगने की घटनाएं सामान्य होती हैं। पहले ऐसी स्थिति में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को शहर से बार-बार पानी भरकर लाना पड़ता था, जिससे समय की बर्बादी होती थी और आग के फैलने का खतरा बढ़ जाता था। अब डंपिंग ग्राउंड पर ही पानी की स्थायी व्यवस्था होने से आग लगने की स्थिति में तत्काल मौके पर ही नियंत्रण पाया जा सकेगा। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि आग की गंभीरता को भी प्रारंभिक स्तर पर ही रोका जा सकेगा। नगर पालिका द्वारा उठाया गया यह कदम न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि शहरवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी प्रभावी साबित होगा।

Views Today: 28

Total Views: 28

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!