Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

मां शारदा विद्या पीठ स्कूल का उत्कृष्ट रहा परीक्षा परिणाम

1 min read
Text Size:

-5वीं व 8वीं में शत-प्रतिशत सफलता
अनोखा तीर, हरदा। माँ शारदा विद्या पीठ स्कूल की कक्षा 5वीं एवं 8वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए, जिसमें विद्यालय ने शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय की कक्षा ८वीं में प्रथम सारिका यादव ने ८५.३ प्रतिशत, अनिकेत कोगे ने ८४.६ प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय  स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा ५वीं में निहारिका भिलाला एवं परिधि हलदिया ने उच्चतम अंक प्राप्त कर अपनी कक्षा में अब्बल रही। इन विद्यार्थियों की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक बनी है। विद्यालय के संचालक ओमप्रकाश यादव ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके निरंतर प्रगति की कामना की है।

43 Views
What do you think?

Leave a Reply