Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

पेट्रोल पंप पर किसानों को डीजल नहीं मिलने से परेशानी

2 min read
Text Size:

-कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
अनोखा तीर, हरदा। पेट्रोल पंपों पर किसानों को पर्याप्त डीजल नहीं मिलने की समस्या को लेकर जिला कांग्रेस ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि जिले के पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा किसानों को डीजल बेलर या केन में नहीं दिया जा रहा है और यह कहकर वापस लौटा दिया जा रहा है कि कलेक्टर के निर्देशानुसार केवल वाहनों में ही डीजल दिया जाएगा।  ज्ञापन में कहा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों से शहर की दूरी कई स्थानों पर 50 किलोमीटर से अधिक है, ऐसे में किसानों के लिए बार-बार ट्रैक्टर लेकर पेट्रोल पंप तक आना संभव नहीं है, जिससे उन्हें समय और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वर्तमान में फसल कटाई का समय होने के साथ ही मूंग की बोनी भी चल रही है, जिसमें एक किसान को प्रतिदिन 100 लीटर से अधिक डीजल की आवश्यकता होती है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन सांई ने चेतावनी दी है कि यदि इस प्रकार की व्यवस्था जारी रही तो हालात खराब हो सकते हैं और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि पेट्रोल पंप संचालकों को तत्काल निर्देशित किया जाए, ताकि किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीजल उपलब्ध कराया जा सके।

55 Views
What do you think?

Leave a Reply