Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

कक्षा 5वीं और 8वीं के बोर्ड नतीजों में जिले का शानदार प्रदर्शन

2 min read
Text Size:

-जिले के परीक्षा परिणामों में हुआ सुधार
अनोखा तीर, हरदा। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा बुधवार को सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न वार्षिक परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र हरदा बलवन्त पटेल ने बताया कि इस वर्ष हरदा जिले का प्रदर्शन पिछले वर्ष की तुलना में काफी बेहतर रहा है, जो जिले की शैक्षणिक प्रगति को दर्शाता है। उन्होने बताया कि इस वर्ष कक्षा 5वीं की परीक्षा में कुल 8796 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे, जिनमें से कुल 8508 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए है। इसी प्रकार कक्षा 8 वीं की परीक्षा में कुल 8521 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 8245 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। कक्षा 5वीं में जिले का कुल परीक्षा परिणाम 96.73 प्रतिशत रहा। इसमें पिछले सत्र के मुकाबले 0.14 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसी प्रकार कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम 96.76 प्रतिशत रहा, जिसमें पिछले साल की तुलना में 2.64 प्रतिशत का सुधार हुआ है। परीक्षा परिणामों में इस सकारात्मक सुधार का मुख्य श्रेय शिक्षकों के कड़े परिश्रम और प्रशासनिक सक्रियता को दिया जा रहा है। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन द्वारा पूरे सत्र के दौरान शैक्षणिक गतिविधियों की निरंतर समीक्षा की गई। साथ ही, स्कूलों के सतत आकस्मिक निरीक्षण से शैक्षणिक व्यवस्था में कसावट आई। विभागीय अमले द्वारा विद्यालयों के नियमित निरीक्षण और अकादमिक गतिविधियों के उन्नयन के प्रयासों ने इस सफलता की राह आसान की। प्रशासनिक मार्गदर्शन और जमीनी स्तर पर शिक्षकों के तालमेल से हरदा जिले ने प्रदेश में अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

43 Views
What do you think?

Leave a Reply