Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

माय भारत द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। मेरा युवा भारत जिला हरदा एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में नेहरू स्टेडियम परिसर में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिला युवा अधिकारी मति मोनिका चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष नीतेश बादर, भाजपा प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ बसंत राजपूत सहित अन्य उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के अंतर्गत खो-खो, रस्साकशी, 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ तथा गोला फेंक की स्पर्धाएं आयोजित की गईं। समापन अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया तथा आयोजक युवा मंडल को खेल सामग्री प्रदान की गई। रस्साकशी (बालक वर्ग) में विजेता – हरदा नेहरू स्टेडियम ग्रुप, उपविजेता – बिरसा मुंडा टीम तथा खो-खो (बालिका वर्ग) में विजेता – ग्राम जिला खो-खो टीम, उपविजेता नेहरू स्टेडियम टीम रही। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका भूपेंद्र सिंह तोमर, राहुल तिवारी, नितिन एवं दर्शन खोरे ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन खुशियां युवा मंडल के मयंक शर्मा ने किया तथा आभार ऋषभ वैरागी ने व्यक्त किया।

34 Views
What do you think?

Leave a Reply