Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

कृषि उपज मंडी में कल से 8 दिन बंद रहेगा नीलामी कार्य

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। सचिव कृषि उपज मण्डी हरदा ने जिले के किसानों को सूचित किया है कि कृषि उपज मण्डी हरदा में 27 मार्च से 3 अप्रैल तक कृषि उपजों का नीलामी कार्य बंद रहेगा। उन्होने बताया कि 27 मार्च शुक्रवार को श्री राम नवमी, 28 मार्च शनिवार को माह का चतुर्थ शनिवार, 29 मार्च को रविवार, 30 मार्च सोमवार को व्यापारिक लेखाबंदी व बैंक क्लोजिंग, 31 मार्च मंगलवार को महावीर जयंती, 1 अप्रैल बुधवार को बैंकों द्वारा लेन-देन नहीं करने, 2 अप्रैल गुरूवार को श्री हनुमान जयंती तथा 3 अप्रैल को गुड फ्राई-डे का अवकाश होने के कारण मण्डी प्रांगण हरदा में नीलामी कार्य बंद रहेगा। उन्होने किसानों से अपील की है कि वे अपनी कृषि उपज 27 मार्च से 3 अप्रैल तक विक्रय हेतु नहीं लाएं।

46 Views
What do you think?

Leave a Reply