Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

तक्षशिला एकेडमी में 5वीं एवं 8वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा घोषित कक्षा 5वीं एवं 8वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम में तक्षशिला एकेडमी, हरदा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त की है। विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 5वीं के 50 एवं कक्षा 8वीं के 65 विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। दोनों कक्षाओं का परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जो विद्यालय के गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं अनुशासित शैक्षणिक वातावरण को दर्शाता है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर संस्था के संचालक उत्तम सिंह चौहान, प्राचार्य बृजेंद्र शर्मा, उपप्राचार्य सौरभ सिंह दरबार सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया है।

53 Views
What do you think?

Leave a Reply