Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

अफवाह से मचा हड़कंप

2 min read
Text Size:

-चार में से दो पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म, अन्य पर लगी लंबी कतारें
अनोखा तीर, सिराली। बुधवार को नगर में पेट्रोल-डीजल की संभावित कमी को लेकर फैली अफवाह ने अचानक हालात बिगाड़ दिए। सुबह करीब 11 बजे से ही पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जो देर शाम तक जारी रहीं। अफवाह के असर से घबराए लोग बड़ी मात्रा में ईंधन संग्रह करने में जुट गए। किसान ट्रैक्टर और ड्रमों में डीजल भरवाते नजर आए, वहीं दोपहिया वाहन चालक अपने वाहनों में फुल टैंक कराने के लिए घंटों कतार में खड़े रहे। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि नगर के चार में से दो पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल पूरी तरह खत्म हो गया। पंप कर्मचारियों द्वारा स्टॉक की स्पष्ट जानकारी नहीं दिए जाने से लोगों की चिंता और बढ़ गई। दूसरी ओर, शेष दो पंपों पर भी भारी भीड़ के कारण अव्यवस्था का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि भविष्य में ईंधन संकट की आशंका के चलते वे अतिरिक्त स्टॉक कर रहे हैं, ताकि किसी संभावित परेशानी से बचा जा सके। नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर स्पष्ट जानकारी जारी की जाए, ताकि अफवाहों पर रोक लग सके और अनावश्यक भीड़ व अव्यवस्था से बचा जा सके।

57 Views
What do you think?

Leave a Reply