Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

गुम बालक को खोजकर परिजनों को सौंपा

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक शशांक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरदा शालिनी परस्ते तथा थाना प्रभारी हरदा निरीक्षक सुरेश कालभोर के नेतृत्व में ग्राम अबगाँव खुर्द से गुम 6 वर्षीय बालक को खोजकर परिजनों को सुपुर्द करने का सराहनीय कार्य किया गया। दिनांक 23 मार्च को अबगाँव खुर्द निवासी रोहित प्रजापति ने थाना पहुंचकर बताया कि 6 वर्षीय बालक दोपहर 02.30 बजे से घर से लापता है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाने से प्रआर दीपक जाट एवं आर. प्रदीप मालवीय को बालक की तलाश हेतु रवाना किया गया। पुलिस स्टाफ ने परिजनों के साथ ग्राम में आसपास पूछताछ कर बालक की तलाश की, जो ग्राम अबगाँव खुर्द डगावानीमा रोड की ओर खेत में मिला, जिसे सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया गया। बालक की तलाश में थाना कोतवाली हरदा के प्रआर दीपक जाट एवं आर. प्रदीप मालवीय की सराहनीय भूमिका रही।

34 Views
What do you think?

Leave a Reply