Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

नवांकुर संस्थाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। हरदा। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, जिला हरदा द्वारा नवांकुर योजना के अंतर्गत सामाजिक संस्थाओं के सक्रियकरण एवं क्रियान्वयन के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र कोलीपुरा हरदा में किया गया। शिविर का उद्देश्य संस्थाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा नर्सरी प्रबंधन के माध्यम से सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा। प्रशिक्षण के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र हरदा की प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. संध्या मुरे ने बीजारोपण की वैज्ञानिक विधियों एवं नर्सरी प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं मृदा वैज्ञानिक डॉ. आर.के. जाटव ने मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के उपाय, वर्मी कंपोस्ट निर्माण तथा जैविक खेती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए टिकाऊ आजीविका मॉडल अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक संदीप गौहर ने जन अभियान परिषद की गतिविधियों एवं नवांकुर संस्थाओं के सक्रियकरण की आगामी कार्ययोजना साझा की। उन्होंने बताया कि संस्थाओं की सक्रियता के आधार पर शासन द्वारा चयनित नवांकुर संस्थाओं को प्रतिवर्ष राशि प्रदान करने का प्रावधान है। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक राकेश वर्मा, अनुपम भारद्वाज, विनीता शाह सहित अन्य उपस्थित रहे। प्रशिक्षण शिविर में 15 नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम ग्रामीण विकास एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में स्थानीय संस्थाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

38 Views
What do you think?

Leave a Reply