Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

नरवाई जलाने वालों से अर्थदण्ड वसूला जाए

2 min read
Text Size:

-रसोई गैस की आपूर्ति सुलभ रहे
अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने जिले में नरवाई जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा है कि प्रतिबंध लगाने के बावजूद भी यदि नरवाई जलाने की घटनाएं सामने आती हैं तो दोषियों से अर्थदण्ड वसूला जाए। उन्होने ग्रामीण क्षेत्रों में नरवाई जलाने से होने वाले नुकसानों के संबंध में जागरूकता लाने के लिए किसानों की चौपालें आयोजित करने के लिए भी कहा है। सोमवार को आयोजित समयावधि अंकित पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले में रसोई गैस की सुलभ आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि उपभोक्ताओं को असुविधा न हो। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिए कि नगरीय क्षेत्र के कचरे में आग न लगे, यह सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि मच्छरों से बचाव के लिए नगरीय क्षेत्रों में रोस्टर बनाकर प्रत्येक वार्ड में फागिंग मशीन से धुआं छोड़ा जाए। उन्होने सड़क निर्माण से संबंधित विभागों से सड़कों के गड्ढे भरने के निर्देश दिए। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, विभागीय योजनाओं व राजस्व कार्यों की स्थिति की समीक्षा भी की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर पुरूषोत्तम कुमार, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय व रजनी वर्मा सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

38 Views
What do you think?

Leave a Reply