Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

शहीद दिवस…

2 min read
Text Size:

-ग्राम साल्याखेड़ी में मेरा भारत-मेरी जिम्मेदारी कार्यक्रम संपन्न
अनोखा तीर, हरदा। शहीद दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, हरदा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ग्राम पंचायत साल्याखेड़ी में ‘मेरा भारत मेरी जिम्मेदारीÓ कार्यक्रम के तहत पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा शहीद ईलाप सिंह स्मारक से प्रारंभ होकर ग्राम पंचायत कार्यालय प्रांगण में समाप्त हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शासकीय माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य देवीसिंह पटेल, मुकेश पटेल मंडल अध्यक्ष हंडिया, राजेंद्र कुमार शिक्षक, संदीप चौहान सचिव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। पदयात्रा में युवाओं ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया तथा भारत माता की जय, सुखदेव, भगत सिंह, राजगुरु अमर रहें जैसे नारों के साथ मुख्य मार्ग से होते हुए समापन स्थल तक पहुंचे।  समापन अवसर पर शहीद ईलाप सिंह स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। देवीसिंह पटेल ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करने और महान क्रांतिकारियों के चरित्र को जीवन में अपनाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता रही। मुकेश पटेल ने कहा कि भारत में जन्म लेना परम सौभाग्य की बात है, जहां सुखदेव, भगत सिंह और राजगुरु जैसे महान क्रांतिकारियों ने जन्म लेकर देशभक्ति का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी मोनिका चौधरी ने युवाओं को सैन्य संबंधी जानकारी दी तथा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संदीप चौहान, राजेंद्र कुमार, प्रतीक गुर्जर, मोहनलाल व्यास सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।  कार्यक्रम का संचालन मेरा युवा भारत से मयंक शर्मा एवं ऋषभ वैरागी ने किया, जबकि आभार स्वामी विवेकानंद युवा मंडल हरदा के अध्यक्ष गौतम वैरागी ने व्यक्त किया।

38 Views
What do you think?

Leave a Reply