Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज….

2 min read
Text Size:

-पगड़ी रस्म में ‘लाइन प्रथाÓ बंद करने का लिया निर्णय
अनोखा तीर, हरदा। गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज, हरदा द्वारा समाज के वरिष्ठ एवं सम्मानित सदस्य स्व. रामनिवास शर्मा की पगड़ी रस्म के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से पधारे समाजबंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष सुनील तिवारी (एडवोकेट), गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज हरदा के जिलाध्यक्ष बैकुंठ शर्मा, नगर अध्यक्ष मनीष व्यास सहित पं. राजेश व्यास, कैलाश शर्मा आदि वरिष्ठजनों द्वारा विधिवत पंच पगड़ी की रस्म संपन्न कराई गई। इस अवसर पर स्व. रामनिवास शर्मा के सुपुत्र आनंद शर्मा एवं अमित शर्मा द्वारा समाज के समक्ष एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक संकल्प लिया गया कि उनके परिवार में आज से ‘लाइन प्रथाÓ पूर्णत: बंद की जाती है। इस निर्णय की समाज के सभी वरिष्ठजनों एवं उपस्थित गणमान्यजनों ने मुक्तकंठ से सराहना की। सर्व ब्राह्मण समाज हरदा के जिलाध्यक्ष एवं गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की अभा महासभा के सचिव सुनील तिवारी ने इसे एक अनुकरणीय एवं समाजहितकारी पहल बताते हुए समस्त समाज से इसे अपनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में उपस्थित पं. राजेश शर्मा, संतोष व्यास, घनश्याम शर्मा (देवास), पं. विमल तिवारी, जितेंद्र व्यास, विजय शर्मा, विष्णु शर्मा, पूनम शर्मा, चेतन पंचारिया, शिव तिवारी सहित अन्य समाजबंधुओं ने भी इस निर्णय का समर्थन करते हुए इसे समाज सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इसी क्रम में दोनों भाइयों द्वारा अपने पूज्य पिताजी की स्मृति में 21,000 रुपए की राशि का चेक समाज को सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित किया गया। इस अवसर पर गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज, जिला हरदा के समस्त पदाधिकारियों एवं समाजजनों द्वारा सर्वसम्मति से यह ऐतिहासिक निर्णय लिया गया कि आज से जिला हरदा में ‘लाइन प्रथाÓ पूर्णत: बंद रहेगी तथा न कोई लाइन देगा और न ही कोई लाइन लेगा। इस निर्णय की प्रति राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी को भी प्रेषित की गई है। समाज के समस्त बंधुओं से इस निर्णय का सम्मान करते हुए इसे पूर्ण रूप से पालन करने एवं समाज को सुदृढ़ और संस्कारित बनाने में सहयोग की अपील की गई।

36 Views
What do you think?

Leave a Reply