Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

किसानों को मिली है तो सिर्फ तारीख : मोहन सांई

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। सरकार द्वारा 23 मार्च से किसानों से सरसों की उपज समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू की जाना था। किसानों ने कल रात से ही अपनी सरसों की ट्रॉलियां मंडी में लगा दी थीं। किसानों ने रातभर मंडी में रतजगा किया, लेकिन अचानक सरकार ने सरसों खरीदी की तारीख 1 अप्रैल से करने की बात कह दी। इससे किसान अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन सांई ने जारी प्रेस नोट में कहा कि शादियों का सीजन होने के कारण किसानों को अपने बेटे-बेटियों की शादी करना है, वहीं मूंग की बोवनी भी करनी है। किसानों के पास खाद-बीज खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं और वे कर्ज लेकर खेती कर रहे हैं।  ऐसे में सरकार को किसानों से झूठ बोलने के बजाय उनकी गेहूं, चना, सरसों और मक्का सहित सभी फसलों की खरीदी तत्काल समर्थन मूल्य पर शुरू करनी चाहिए और बहाने बनाना बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे इस जुमलेबाज सरकार से आने वाले 2028 के विधानसभा और 2029 के लोकसभा चुनाव में हिसाब पूछेंगे और इस किसान विरोधी सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे।

48 Views
What do you think?

Leave a Reply