Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

27 मार्च से हरदा के किसानों को मिलेगा तवा नहर से पानी  

2 min read
Text Size:

– ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न
अनोखा तीर, नर्मदापुरम। कमिश्नर कार्यालय नर्मदापुरम में सोमवार को नर्मदापुरम संभाग आयुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी की अध्यक्षता में ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई के लिए संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक मिथलेश कुमार शुक्ला, डीआईजी आशीष खरे, नर्मदापुरम कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साई कृष्ण एस थोटा, नर्मदापुरम जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु जैन, संयुक्त आयुक्त विकास नवल मीना,  मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग राजाराम मीना सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे। हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ऑनलाईन उपस्थित रहे।
बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि हरदा जिले के लिए बायीं तट मुख्य नहर से 27 मार्च 2026 को तवा नहर में पानी प्रवाहित किया जाएगा। तवा नहर संभाग सिवनी मालवा की रायगढ़, मकढ़ई एवं भिलाड़िया उपनहर, मिसरोद उपनहर के लिए 1 अप्रैल 2026 से, तवा परियोजना संभाग इटारसी (सुपरली, इटारसी, होशंगाबाद उप नहर) के लिए 5 अप्रैल 2026 से तथा पिपरिया शाखा नहर संभाग सोहागपुर के लिए दायीं तट मुख्य नहर से किसानों की मांग के अनुसार 08 अप्रैल से जल प्रवाह शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग राजाराम मीना ने बताया कि तवा बांध में 865 एमसीएम/1143.30 फिट पानी है जिसमें से 771 एमसीएम पानी सिंचाई के लिए उपलब्ध रहेगा। कमिश्नर श्री तिवारी ने नहरों की सुरक्षा के लिए पुलिस, जल संसाधन विभाग के अमले, राजस्व विभाग के अमले एवं एमपीबी के अमले को संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए।

63 Views
What do you think?

Leave a Reply