Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में भारत विकास परिषद शाखा हुई सम्मानित

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। इंदौर में आयोजित प्रांतीय बैठक में भारत विकास परिषद हरदा शाखा को सम्मानित कर अवार्ड दिया गया। शाखा अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने बताया कि हरदा शाखा ने  राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता, जो प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है, में प्रांतीय स्तर पर सबसे अधिक टीमों को आमंत्रित कर हिंदी और संस्कृत भाषा में समूह गान की प्रस्तुति कराई थी। इस उपलब्धि के लिए हरदा शाखा को सम्मानित कर अवार्ड प्रदान किया गया। इस आयोजन में नर्मदापुरम समन्वयक राज नारायण मौर्य भी उपस्थित रहे। अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी के घर आयोजित बैठक में नए सत्र 2026-2027 के लिए अध्यक्ष अंशुल अग्रवाल, सचिव डॉ.माधव बंसल, कोषाध्यक्ष डॉ.विपुल बांगड़, उपाध्यक्ष सचिन उपाध्याय तथा सह सचिव अंकित सराफ को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।

46 Views
What do you think?

Leave a Reply