Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

नपा उपाध्यक्ष ने नई फायर ब्रिगेड को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

1 min read
Text Size:

 अनोखा तीर, हरदा। नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल एवं पार्षदों द्वारा नई फायर ब्रिगेड का विधिवत पूजा-अर्चना कर वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह फायर गाड़ी लगभग 23 लाख रुपए से खरीदी गई है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार ने बताया कि यह नया दमकल वाहन नगर की छोटी-छोटी गलियों में आसानी से जा सकता है। आगजनी जैसी आपात स्थितियों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई संभव हो सकेगी। इससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। नगर पालिका द्वारा लगातार नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और यह पहल उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर पार्षद लोकेश राव मराठा, मनोज महलवार, सुनील बघेला, राजू कमेडिया, कैलाश कुचबंदिया, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

46 Views
What do you think?

Leave a Reply