Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

घर में मिला महिला इंजीनियर का शव  

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला सब इंजीनियर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह सिद्धि विनायक कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थीं। सोमवार सुबह जिला अस्पताल में तीन डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमॉर्टम कर शव परिजन को सौंप दिया गया। ज्योति महोबिया मूल रूप से बैतूल जिले के पांढर की रहने वाली थीं और तलाकशुदा थीं। उनकी नियुक्ति साल 2014 में पीएचई विभाग में हुई थी। वह आठ साल से हरदा कार्यालय में अटैच थीं। एक साल पहले ही उनकी हरदा में स्थायी नियुक्ति हुई थी। एसडीओपी शालिनी परस्ते ने बताया कि शनिवार शाम को ही ज्योति अपने गांव से हरदा लौटी थीं। उन्हें छोड़कर उनके भाई वापस चले गए थे। रविवार शाम को ज्योति के परिजन ने लगातार मोबाइल पर उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद परिजन ने पड़ोस में रहने वाले लोगों से संपर्क किया।

63 Views
What do you think?

Leave a Reply