Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। खिरकिया के वार्ड नंबर 5 में एक 18 वर्षीय युवती ने सोमवार को अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छीपाबड़ पुलिस के एएसआई राजेंद्र मीणा ने बताया कि मृतका की पहचान राधिका पचोरे के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 18 साल थी। सूचना मिलते ही छीपाबड़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार, युवती ने अपने घर के बाथरूम के शावर में दुपट्टे से फांसी लगाई थी। युवती द्वारा आत्महत्या करने का कारण अभी अज्ञात है।

51 Views
What do you think?

Leave a Reply