Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

सच्चियाय माता की निकली शोभायात्रा, 5 दिन चलेगा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम की इंदिरा कॉलोनी में सच्चियाय माता एवं भैरव बाबा के नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ रविवार से हो गया। चैत्र नवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम अष्टमी, गुरुवार तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ जारी रहेगा। समापन अवसर पर हवन-पूजन के साथ भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुई। शोभायात्रा गुरु कान्हा बाबा रामदेव मंदिर से प्रारंभ होकर पटेल मोहल्ला, बाजार चौक, मालीपुर होते हुए रहटगांव रोड मार्ग से इंदिरा कॉलोनी स्थित सच्चियाय माता मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। शोभायात्रा के दौरान महिलाओं ने जगह-जगह झालरे देकर माता रानी के जयकारे लगाए, वहीं ग्रामीणों ने भी स्थान-स्थान पर पुष्प वर्षा कर माता का स्वागत करते हुए पूजा-अर्चना की। पूरे नगर में भक्तिमय माहौल बना रहा। महोत्सव के प्रथम दिवस पंडित  उदय शर्मा ने बताया कि  विधि-विधान से जल अधिवास कराया गया। सोमवार को फूल-फल सहित अन्य अधिवास की रस्में संपन्न होंगी। आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

62 Views
What do you think?

Leave a Reply