-33 केवी के मैंटनेंस का काम चलने से 9 घंटे बंद रही बिजली
अनोखा तीर, मसनगांव। विद्युत वितरण कंपनी के द्वारा 33 केवी लाइन में मेंटेनेंस कार्य के चलते क्षेत्र की बिजली को बंद रखा जा रहा है। मसनगांव डीसी के जेई संदीप डूडी ने बताया कि 33 केवी लाईन में राजधानी कालोनी के पास 132 नंबर पर कांकरिया सोनतलाई तथा करताना तीनों ही सब स्टेशन की ओर लाइन जाती है। यदि किसी एक में भी फाल्ट आता है तो तीनों ही सब स्टेशन के बिजली को बंद करना पड़ता है। जिससे ग्रामीणों को दिक्कत आ रही है। इसे दूर करने के लिए विद्युत वितरण कंपनी के द्वारा 132 नंबर के पास केवल लगाकर लाइन को अलग किया जा रहा है। जिससे कि किसी एक सर्विस स्टेशन पर फोंट आने से दूसरे सब स्टेशन की बिजली सुचारू रूप से जारी रहेगी। इस समस्या को दूर करने के लिए कंपनी के द्वारा काम किया जा रहा है, जिससे बिजली बंद रखी जा रही है, परंतु ग्रामीण क्षेत्रों में 9 घंटे तक बिजली बंद रहने से रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बेल्डिंग का कार्य करने वाले छोटेलाल मिस्त्री ने बताया कि सुबह 9 बजे से ही बिजली बंद रहने से उन्हें बेल्डिंग कर कार्य करने में दिक्कत आ रही है। पिछले चार दिनों से वितरण कंपनी के द्वारा बिजली को बंद रखा जाता है, जिससे खेती के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। पिछले दिनों चली तेज हवा और आंधी के कारण रात भर बिजली बंद रहने से पानी की मोटर पंप नहीं चल पाए। 16 घंटे बिजली बंद रहने के कारण ग्रामीणों को पेयजल के लिए भी हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा। 33 केवी लाइन में फाल्ट आने पर तीन सब स्टेशन की बिजली बंद रहती है, क्योंकि एक साथ लाईन के तार होने से करंट का डर बना रहता है। पूर्व में हरदा सबस्टेशन से सभी दूर बिजली संचालित होती थी, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से कांकरिया सोनतलाई तथा करताना में सब स्टेशन खुलने के बाद ग्रामीण क्षेत्र की बिजली को सब स्टेशन से संचालित किया जाता है। लेकिन एक जगह फाल्ट आने पर तीनों ही सब स्टेशन की बिजली को बंद रखा जाने से ग्रामीणों को रोजाना बिजली कटौती के कारण परेशान होना पड़ता है। इस समस्या को हल करने के लिए अधिकारियों द्वारा तीनों ही लाईन में केबल लगाकर करंट फैलने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लाइन में सुधार कार्य किया जा रहा है, परंतु एक साथ अधिक समय तक बिजली बंद रहने से खेती संबंधी कार्य बेल्डिंग मशीन, आटा चक्की जैसे अनेक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
बिल वसूली अभियान में काटे जा रहे कनेक्शन
ग्राम में विद्युत वितरण कंपनी के द्वारा बिजली बिल वसूली अभियान चलाया जा रहा है। मार्च का अंतिम सप्ताह होने से कंपनी कर्मचारियों द्वारा लगातार उपभोक्ताओं के घरों में जाकर बिजली बिल जमा करने का तगादा लगाया जा रहा है। कंपनियों के कर्मचारियों के साथ रविवार के दिन डीसी के जेई संदीप डूडी के द्वारा गांव में घूमकर बकाया बिलों की वसूली तथा बकायादारों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई इस दौरान लगभग 50 से अधिक उपभोक्ताओं से राशि जमा कराई गई, जिन उपभोक्ताओं ने राशि जमा नहीं कि उनकी लाईन काटी गई।
Views Today: 6
Total Views: 6

