Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

राहुल शाह बने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, सिराली। रविवार को प्रदेश भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गई, जिसमें नगर पंचायत सिराली के युवा पार्षद राहुल शाह को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा हरदा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें मध्यप्रदेश में सबसे कम उम्र के जिला अध्यक्ष बनने का अवसर प्राप्त हुआ है। उनकी नियुक्ति पर केंद्रीय मंत्री एवं सांसद दुर्गादास उईके, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, पूर्व मंत्री कमल पटेल, पूर्व विधायक संजय शाह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल राजपूत, पहट मंडल अध्यक्ष लड्डू पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश सिंह सोलंकी सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं तथा प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

74 Views
What do you think?

Leave a Reply