Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

नहरों में पानी छोड़ने का जिला प्रशासन का दावा फेल : मोहन सांई

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिला प्रशासन ने दावा किया था कि 20 मार्च से नहरों में पानी छोड़ा जाएगा, लेकिन नहरों में अभी तक पानी नहीं छोड़ा गया। किसानों ने जिला प्रशासन के आश्वासन पर खेतों में बोनी कर दी है, लेकिन किसानों के साथ छलावा किया जा रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन सांई ने जारी प्रेस नोट में कहा कि नहरों में देर से पानी छोड़ने की साजिश की जा रही है, ताकि किसान मूंग की बोनी नहीं कर सकें, क्योंकि सरकार की मंशा ही नहीं है कि किसान आर्थिक स्थिति से मजबूत हो। सरकार को मालूम है कि यदि नहरों में जल्दी पानी छोड़ दिया गया, तो किसान मूंग की बोनी कर लेंगे और यदि मूंग की बोनी हो जाएगी, तो सरकार पर मूंग की उपज समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए दबाव बनेगा। आरोप है कि सरकार इस वर्ष मूंग समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदेगी। मोइन सांई ने चेतावनी दी कि यदि 25 मार्च तक नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया, तो जिला कांग्रेस किसानों के साथ आंदोलन करने को बाध्य होगी।

65 Views
What do you think?

Leave a Reply