Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में मनाया विश्व जल दिवस  

2 min read
Text Size:

-छात्र-छात्राओं ने पोस्टर पर उकेरी जल संरक्षण का संदेश देती तस्वीरें
 अनोखा तीर, हरदा। माननीय म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री अरविंद रघुवंशी के निर्देशन एवं सचिव जिला, विधिक सेवा प्राधिकरण चंद्रशेखर राठौर एवं न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण मोहित श्रीवास्तव तथा जिला विधिक सहायता अधिकारी सौरभ दुबे के मार्गदर्शन में ग्राम चारुवा पीएम श्री नवोदय विद्यालय में विश्व जल दिवस के अवसर पर, जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं के द्वारा जल संरक्षण पर पेंटिंग एवं स्लोगन विषय पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस विषय पर छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण को प्रदर्शित करती हुई ड्राइंग तैयार की। वहीं जल संरक्षण के बारे में अपने विचारो को पोस्टर के माध्यम से आकर दिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पेरालीगल वॉलिंटियर संजय गंगराड़े एवं संजय नामदेव के द्वारा बताया गया कि इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों को प्रेरित  किया कि छात्र-छात्राएं स्वयं तो जल की बचत करें, साथ ही अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। जल का संरक्षण हम लोग दिनचर्या के कार्यों से लेकर सोक पीट, रुफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, बोरी बंधान, स्थानीय निकाय के साथ मिलकर छोटे छोटे स्टॉप डेम, नदी के भराव को कम करके और नदी की गाद निकालकर, घर में होने वाले पानी के अपव्यय को रोककर कर सकते हैं। छात्र छात्राएं लोगों को जागरूक करने के लिए अपने संस्थान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में रैलियां निकालकर, नुक्कड़ सभाएं लेकर, नुक्कड़ नाटक कर अपने दायित्व का निर्वहन कर सकते है। पानी की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए प्रदूषण को रोकें। जल संरक्षण के बारे में अपने परिवार और दोस्तों को जागरूक करें, साथ ही अधिक से अधिक अपने आसपास पौधा रोपण कर वातावरण को स्वच्छ एवं संतुलित बनाएं। आयोजन के दौरान विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या श्रीमती सुनीता रंजीत के निर्देशन में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतियोगिता आयोजित कराई और जल संरक्षण के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

104 Views
What do you think?

Leave a Reply