Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

एलटीटी-बनारस-एलटीटी के मध्य द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, इटारसी

2 min read
Text Size:

-रानी कमलापति एवं बीना में ठहराव
अनोखा तीर, भोपाल। रेलवे द्वारा आगामी समर में यात्रियों की सुविधा एवं उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में गाड़ी संख्या 01073/01074 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल से होकर अपने गंतव्य तक जाएगी। गाड़ी संख्या 01073 एलटीटी से बनारस स्पेशल ट्रेन 01 अप्रैल से 09 अप्रैल 2026 तक (4 ट्रिप) तथा 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक (6 ट्रिप) द्वि-साप्ताहिक (बुधवार एवं गुरुवार) दोपहर 12: 15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान कर इटारसी रात्रि 23: 45 बजे, अगले दिन रानी कमलापति 01: 10 बजे, बीना सुबह 07: 55 बजे पहुंचकर रात्रि 23: 30 बजे बनारस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01074 बनारस से एलटीटी स्पेशल ट्रेन 03 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026 तक (4 ट्रिप) तथा 17 अप्रैल से 02 मई 2026 तक (6 ट्रिप) द्वि-साप्ताहिक (शुक्रवार एवं शनिवार) प्रात: 05: 30 बजे बनारस से प्रस्थान कर बीना रात 22: 25 बजे, अगले दिन रानी कमलापति 01: 05 बजे, इटारसी 02: 40 बजे पहुंचकर शाम 16: 40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 06 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 09 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच रहेंगे। ट्रेन दोनों दिशाओं में ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, गोविंदपुरी, फतेहपुर एवं सूबेदारगंज (प्रयागराज) स्टेशनों पर रुकेगी।

70 Views
What do you think?

Leave a Reply