-इटारसी, भोपाल एवं बीना में ठहराव
अनोखा तीर, भोपाल। रेलवे द्वारा आगामी समर में यात्रियों की सुविधा एवं उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में मध्य रेल से प्रारंभ/टर्मिनेट होने वाली गाड़ी संख्या 01079/01080 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल से होकर अपने गंतव्य को जाएगी। गाड़ी संख्या 01079 सीएसएमटी से गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 01 अप्रैल से 14 अप्रैल 2026 तक (14 ट्रिप) तथा 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक (16 ट्रिप) प्रतिदिन रात 22:30 बजे सीएसएमटी स्टेशन से प्रस्थान कर अगले दिन इटारसी दोपहर 13: 05 बजे, भोपाल 15: 55 बजे, बीना 18: 15 बजे पहुंचकर तीसरे दिन सुबह 10: 00 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01080 गोरखपुर से सीएसएमटी स्पेशल ट्रेन 03 अप्रैल से 16 अप्रैल 2026 तक (14 ट्रिप) तथा 17 अप्रैल से 02 मई 2026 तक (16 ट्रिप) प्रतिदिन गोरखपुर से दोपहर 14: 30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन बीना सुबह 06: 10 बजे, भोपाल 08: 30 बजे, इटारसी 10: 30 बजे पहुंचकर तीसरे दिन मध्यरात्रि 00: 40 बजे सीएसएमटी स्टेशन पहुंचेगी। इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 06 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 09 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच रहेंगे। ट्रेन दोनों दिशाओं में दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, बस्ती एवं खलीलाबाद स्टेशनों पर रुकेगी।
Views Today: 6
Total Views: 6

