Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

होली मिलन, सम्मान समारोह व साहित्य गोष्ठी आयोजित  

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। रविवार २२ मार्च दोपहर 3 बजे मध्यप्रदेश लेखक संघ जिला इकाई हरदा एवं समाचार समूह पत्रिका के संयुक्त तत्वावधान में मासिक साहित्य गोष्ठी, होली मिलन समारोह एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम संस्था के वरिष्ठ संरक्षक दादा गौरीशंकर मुकाती के मुख्य आतिथ्य में रेलवे स्टेशन रोड स्थित उनके कार्यालय में आयोजित होगा। इसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्था के संरक्षक-द्वय साहित्यकार एवं शिक्षाविद डॉ. प्रभुशंकर शुक्ल तथा वरिष्ठ समाजसेवी व साहित्यप्रेमी नार्मदीय गौरव अशोक नेगी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रमके दौरान संस्था के आजीवन सदस्य एवं मार्गदर्शक एडवोकेट डॉ. शिरीष अग्रवाल, जिन्हें हाल ही में प्रतिष्ठित इंडिया बुक रिकॉर्ड्स द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया है, का सम्मान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि समाचार समूह राजस्थान पत्रिका के संस्थापक स्मृतिशेष कर्पूर चंद्र कुलिश का जन्म शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान उनके जीवन पर एवं वर्तमान प्रधान संपादक गुलाब कोठारी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर लेखक संघ के संरक्षक डॉ. प्रभुशंकर शुक्ल, आजीवन सदस्य डॉ. राजेंद्र मंडलोई एवं प्रज्ञा अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष जीआर गौर एवं सचिव त्रिलोक शर्मा अपने विचार व्यक्त करेंगे।  लेखक संघ जिला इकाई के अध्यक्ष सुभाष सिटोके द्वारा सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं अन्य साहित्य प्रेमियों से कार्यक्रममें उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।

62 Views
What do you think?

Leave a Reply