Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक संपन्न

1 min read
Text Size:

-स्थापना दिवस मनाया  
अनोखा तीर, हरदा। भारतीय किसान संघ जिला हरदा की मासिक बैठक कृषि ऊपज मंडी बलराम सभागृह, हरदा में आयोजित की गई, जिसमें पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई। बैठक में प्रांत संगठन मंत्री भरत पटेल उपस्थित रहे और उनके द्वारा बताया गया कि भारतीय किसान संघ की लंबित मांग डॉकेज टेस्टिंग मशीन प्रदेश की सभी मंडियों में शीघ्र लगाने के आदेश जारी हो गए हैं। शीघ्र ही देश की सभी मंडियों में ऊपज जांचने की मशीन लग जाएगी, जिससे किसान अपनी ऊपज की जांच करा सकेंगे। यह मशीन न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी में सहायक होगी। बैठक के पश्चात बलराम चौक पर भारतीय किसान संघ द्वारा स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य रूप से प्रांत संगठन मंत्री भरत पटेल, महिला संयोजिका दीप्ति जाट, जिलाध्यक्ष महेश शर्मा, मंत्री विजय मालगाया, प्रदेश मंत्री योगेंद्र भांभू, नरेंद्र दोगने, ब्रजमोहन राठौर, शैतान सिंह राजपूत, विनोद पाटिल, लोकेश गौर, विष्णु गौर, राजेंद्र बांके, बालकृष्ण मलगाया, हरिओम गौर, दीपचंद नवाद, राजनारायण गौर, विनय यादव, संतोष गौर, राजेश डूडी, मुकेश बांके, नारायण मातवा उपस्थित रहे।

41 Views
What do you think?

Leave a Reply