Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

तेज आंधी के साथ आंवले आकार के गिरे ओले

1 min read
Text Size:

-गेहूं की खड़ी फसल को नुकसान
अनोखा तीर, हंडिया। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे हंडिया क्षेत्र में तेज हवा के साथ अचानक आंवले के आकार के ओले गिरे, जिससे खेतों में खड़ी गेहूं की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। हंडिया में करीब आधा घंटे तक बारिश और ओलावृष्टि होती रही, जिससे जमीन पर ओलों की चादर बिछ गई। इस दौरान कुछ समय के लिए जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया। कुछ गांव के बुजुर्गों का कहना है कि कई सालों बाद गांव में इस तरह गार-पत्थर (ओले) गिरते देखे गए हैं। हंडिया में हुई ओलावृष्टि और बारिश के कारण खेत-खलिहानों में रखा गेहूं भी भीग गया, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर हंडिया के आसपास तेज बारिश और आंधी के कारण कई झोपड़ियां उड़ गईं, जिससे उनमें रखा खाने-पीने का सामान भी भीग गया। कुछ किसानों के खेतों में कटाई कर रखे गए गेहूं के पूले भी भीग गए हैं, जिससे नुकसान और बढ़ गया है।

46 Views
What do you think?

Leave a Reply