Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

धनगांव के पास बड़ा हादसा टला

1 min read
Text Size:

-बाइक को बचाने में अनियंत्रित हुआ डंपर, पुलिया से टकराकर लटका
अनोखा तीर, रहटगांव। रहटगांव तहसील क्षेत्र के अंतर्गत धनगांव के पास बड़ी नहर पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, एक डंपर चालक सामने अचानक आए बाइक सवार को बचाने की कोशिश में वाहन से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित डंपर सीधे पुलिया से टकरा गया और उसका आधा हिस्सा नहर की ओर लटक गया। गनीमत रही कि डंपर पूरी तरह नीचे नहीं गिरा, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि डंपर को नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया गया।

29 Views
What do you think?

Leave a Reply