Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में लगी आग

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, मसनगांव। समीपस्थ ग्राम केलनपुर में दो किसानों के खेत में बिजली के तारों से निकली चिंगारी के कारण गेहूं की फसल में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ग्राम के किसान उमेश राजपूत और भारत लखोर के खेत में बिजली के तार टकराने से हुए शॉर्ट सर्किट के कारण करीब 3 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। खेत में लगी आग को बुझाने के लिए ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने ट्रैक्टर से खेतों को बखरकर आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए हरदा से दमकल भी पहुंची।

82 Views
What do you think?

Leave a Reply