Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

आज मनेगा ईद उल फितर का त्यौहार  

2 min read
Text Size:

-ईदगाह सहित अन्य मस्जिदों में होगी विशेष नमाज
अनोखा तीर, हरदा। रमजान के बाद हर मुसलमान चाँद को निहारकर अपना उपवास यानी रोज़ा खोलता है। इस त्यौहार को हम ईद-उल-फितर के नाम से जानते हैं। हरदा जिले में भी देश और दुनिया के साथ चांद दिखा। मगरीब नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय ने एक दूसरे को चांद की मुबारकबाद देते हुए अपने रब का शुक्रिया अदा किया।  चांद नजर आने के साथ खुशीयों का ठिकाना नहीं रहा। सभी एक दूसरे को ईद मुबारक देते नजर आए।  ईद का त्यौहार रमज़ान के आखिरी में मनाया जाता है। रमज़ान इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार नवा महीना होता है। यह पूरा महीना प्रार्थना, भोजन और एक दूसरे से मिलने का एक पारम्परिक त्यौहार है। ईद के दिन में सवेरे पहले नहाना और नए कपड़े पहनकर हर मुसलमान तैयार हो जाता है। मस्जिद जाने से पहले इत्र लगाते हैं और मस्जिद जाने से पहले खजूर खाते हैं। पुरुष सफ़ेद रंग के पोषाक पहनते हैं, जिसे हम कुर्ता-पजामा कहते हैं। फिर सभी पुरुष मिलकर ईदगाह या मस्जिद की और जाते हैं, जहां सब एक साथ नमाज अदा करते हैं और अल्लाह से अपने और अपने परिवार की सलामती की दुआ मांगते हैं। नमाज़ से पहले लोग गरीबों को कुछ आवश्यक चीजें दान दक्षिणा में देते हैं। नमाज़ अदा करने के पश्चात लोग एक दूसरे के गले-मिलते हैं और खुशियां मानते हंै। ईद सभी भारतीयों को एक साथ शांतिपूर्वक मिलजुलकर और प्रेम-आस्था के साथ जीवन-यापन करना सिखाती है। ईद मुसलमानों का पावन त्यौहार है।  विश्व मुस्लिम बोर्ड विश्व मानवाधिकार परिषद ने ईद उल फितर पर समस्त देशवासियों को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं बधाईयां दी है। हरदा शहर में ईद उल फितर की विशेष नमाज ईदगाह में सुबह 8.50 खेड़ीपुरा मस्जिद में सुबह 8.45, न्याजी मस्जिद में सुबह 8.30, हुसैनी मस्जिद में 8. 50 एवं पंचकौड़ी मस्जिद में सुबह 9 बजे अदा की जाएंगी।

55 Views
What do you think?

Leave a Reply