Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई श्री झूलेलाल जयंती

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। शहर में श्री झूलेलाल जयंती का पर्व इस वर्ष भी पूरे उत्साह, श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। सिंधी समाज द्वारा इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8.30 बजे झूलेलाल मंदिर परिसर में महाआरती, कीर्तन एवं प्रसाद वितरण के साथ हुई। इसके पश्चात सुबह 11 बजे ‘भोग साहिबÓ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक भंडारा (लंगर) आयोजित किया गया, जिसमें शहरभर से आए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम 5 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। शोभायात्रा में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रमों की श्रृंखला में रात 8 बजे युवाओं द्वारा फ्री व्यंजन मेले का आयोजन किया गया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। पूरे दिन शहर में भक्तिमय और उत्सव का माहौल बना रहा।

41 Views
What do you think?

Leave a Reply