-मातृ शक्ति संगम शौर्य दिवस का भव्य आयोजन
अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय राजपूत छात्रावास में राजपूत महिलाओं द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संचालक श्रीमती जयंती चौहान ने बताया कि प्रतिवर्ष महिला दिवस के उपलक्ष्य में मातृशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। यह इस आयोजन का 11वां वर्ष था। इस वर्ष रानी पद्मिनी के जौहर को दृष्टिगत रखते हुए शौर्य दिवस मनाया गया, जिसके अंतर्गत भारत की महान नारियों की महिमा का चित्रण किया गया। उन्होंने बताया कि वैदिक काल, ऐतिहासिक काल से लेकर आधुनिक काल तक अनेक महान क्षत्राणियां हुई हैं, जिन्होंने अपने प्रेम, त्याग, तपस्या और बलिदान से इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित किया है। किंतु कार्यक्रम की लघु समयावधि को देखते हुए सभी का चित्रण संभव नहीं था, इसलिए कुछ महान विभूतियों को ही सांस्कृतिक प्रस्तुति में समाहित किया गया।
इनमें माता महालक्ष्मी, मां सरस्वती, मां काली सहित नौ देवियों का चित्रण किया गया। रानी पद्मिनी, जिन्होंने 16000 रानियों के साथ जौहर किया था, का चित्रांकन किया गया। हाड़ी रानी, जिन्होंने अपने पति को राष्ट्रधर्म की शिक्षा देने के लिए अपना शीश स्वयं काटकर थाल में सजा दिया था, का चित्रण किया गया। सैकड़ों मंदिरों का जीर्णोद्धार कर भारतीय संस्कृति को पुनर्जीवित करने वाली महारानी अहिल्यादेवी होल्कर का सजीव चित्रण किया गया। मीराबाई, जिन्होंने अपने प्रेम और भक्ति से श्रीकृष्ण को अपना सर्वस्व समर्पित किया, का भी चित्रण किया गया। रानी लक्ष्मीबाई, जिन्होंने अपनी वीरता से अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए, का भी प्रस्तुतीकरण किया गया। समस्त सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एक लघु नृत्य-नाटिका के रूप में प्रस्तुत की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ बालिकाओं द्वारा गणपति वंदना एवं देवी आराधना से किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती सलोनी जैन एवं श्रीमती पूजा पांडा ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। समस्त कार्यक्रम महिला विकास समिति, राजपूत परिषद हरदा के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जबकि सह-संयोजक के रूप में महाराणा सेना ने सहभागिता निभाई। समिति के संरक्षक श्रीमती सुलोचना मौर्य, श्रीमती शकुंतला गहलोत, श्रीमती सुभद्रा गहलोत, श्रीमती मीना मौर्य, श्रीमती सुषमा पवार, श्रीमती अंजू सुरमा एवं अध्यक्ष श्रीमती ममता चंदेल, जिला अध्यक्ष रानू पटेल तथा मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर एवं मां सरस्वती और महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अध्यक्ष श्रीमती ममता चंदेल ने अपने उद्बोधन में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने की बात कही। श्रीमती कल्पना राजपूत ने बताया कि प्रतिवर्ष खिरकिया, सिराली, टिमरनी, गहाल, इंदौर एवं भोपाल से सामाजिक कार्यकर्ताएं इस कार्यक्रम में भाग लेती हैं। इस वर्ष भी विभिन्न स्थानों से अनेक क्षत्राणियों ने भाग लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में समिति की कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसमें शांति सुरमा, सिंधु गहलोत, नीतू सोलंकी, रजनी गहलोत, संध्या सोलंकी, नीलिमा सावनेर, अंजलि पवार, नम्रता ठाकुर, शिप्रा संचार, रमा राजपूत, राजंति राजपूत, रागिनी गहलोत, किरण चंदेल, रंजना, पुष्पा गहलोत, आरती, नेहा, पिंकी, माधुरी, सृष्टि, पारुल, शीला, वैशाली, पूजा, सुनीता, रजनी, कृष्णा, प्रीति ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया।



Views Today: 22
Total Views: 22

