Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

पानी पर निकली रनुबाई, धनियर राजा संग रचाया विवाह

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, मसनगांव। नौ दिवसीय गणगौर उत्सव में आठवें दिन माता रानू बाई को पानी पर ले जाया गया, जहां धनियर राजा के साथ उनका विवाह रचाया गया। ग्राम में आयोजित गणगौर उत्सव के तहत माता रनुबाई और धनियर राजा के रथ सजाए गए। पिछले आठ दिनों से गणगौर पंडालों में मंडलों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जा रही है। दिन में गौरनी बनी महिलाओं द्वारा पाती खेली जा रही है, वहीं शाम के समय ग्राम की महिलाएं बड़ी संख्या में एकत्र होकर माता के भजनों पर झालरा और घूमर नृत्य कर रही हैं। रात्रि में भी विभिन्न मंडलों द्वारा माता के भजनों की प्रस्तुति दी जा रही है, जिनमें भगवान श्री गणेश और माता रानी बाई के भजनों से पंडाल गूंजायमान हो रहा है। गणगौर उत्सव के आठवें दिन माता के रथ बनाए गए, जिन्हें पहले पंडाल में ले जाया गया, जहां से ज्वारों के साथ रथों को पनघट वाले कुएं पर पानी पर ले जाकर माता का विवाह धनियर राजा के साथ रचाया गया। इस दौरान महिलाओं तथा पुरुषों ने ढोलक-मंजीरे की थाप पर भजनों की प्रस्तुति दी। पंडित प्रफुल्ल शर्मा द्वारा विवाह की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

77 Views
What do you think?

Leave a Reply