Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

 धनियर राजा के साथ पानी पर निकली रनुबाई, लगी लगन, आज होगी विदाई

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम सहित आसपास के क्षेत्र में पिछले 9 दिनों से चल रहे गणगौर उत्सव के चलते पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। ग्राम की इंदिरा कॉलोनी में पूनम भाटी के निवास पर आयोजित यह उत्सव अब समापन की ओर है। शुक्रवार को धनियर राजा के साथ गोरा रानी की विदाई कर जवारों का विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर परिवार द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। गुरुवार को उत्सव के तहत धनियर राजा के साथ रनुबाई की पानी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा इंदिरा कॉलोनी से शुरू होकर रहटगांव रोड, मालीपुरा बाजार चौक होते हुए गुठान मोहल्ला पहुंची, जहां पंडित द्वारा विधि-विधान से धनियर राजा के साथ रनुबाई की लगन लगाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में गोरनी महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं और भजन-कीर्तन करते हुए पूरे मार्ग को भक्तिमय बना दिया। वहीं पुरुष भी उत्साह के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। पूरे आयोजन में श्रद्धा, आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला।

57 Views
What do you think?

Leave a Reply