Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

आरक्षण बचाओ-संविधान बचाओ महाआंदोलन 22 मार्च को

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। आगामी 22 मार्च को एससी, एसटी, ओबीसी संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में आरक्षण बचाओ, संविधान बचाओ बहुजन एकता महाआंदोलन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन द्वारा अनुमति जारी कर दी गई है। कार्यक्रम शहर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश के कई राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी हजारों की संख्या में शामिल होंगे। आंदोलन के तहत 22 सूत्रीय मांगों को लेकर यह आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में अन्य जिलों से आने वाले साथियों के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था भी निर्धारित की गई है। बैतूल, नर्मदापुरम और सीहोर जिले से आने वाले साथियों के लिए छिपानेर रोड फोरलेन स्थित बैलगाड़ी दौड़ ग्राउंड, संस्कार स्कूल के सामने कॉलोनी तथा ज्योति कंस्ट्रक्शन के सामने पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। वहीं खंडवा जिले से आने वालों के लिए खिरकिया रोड स्थित बंसल पेट्रोल के सामने पुराने बस स्टैंड पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इंदौर और देवास जिले से आने वाले साथियों के लिए इंदौर रोड स्थित बजाज शोरूम के सामने फटाका बाजार में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। उक्त कार्यक्रम को लेकर एडिशनल एसपी अमित कुमार मिश्रा से एसपी कार्यालय में चर्चा की गई। भीम आर्मी संभागीय अध्यक्ष महेंद्र काशिव मेहरा, अधिवक्ता सुखराम, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष सुनील खंडेल, जयस जिला अध्यक्ष सत्यनारायण, सुचार राम ओसले, तरुण झिंझोरे सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा जिले के गांव-गांव में जोर-शोर से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। कार्यक्रम 22 मार्च को सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा।

48 Views
What do you think?

Leave a Reply