Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

महर्षि गौतम की जयंती मनाई

2 min read
Text Size:

-समाजजनों ने प्रसादी बांट नववर्ष की शुभकामनाएं दीं
अनोखा तीर, हरदा। हरदा में श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज ने इंदौर रोड स्थित गौतम आश्रम में अपने आराध्य महर्षि गौतम की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस अवसर पर समाज के सदस्यों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि गौतम ऋषि के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद सामाजिक बंधुओं ने मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजन और आरती की। पूजन के उपरांत प्रसादी का वितरण किया गया। सभी सामाजिक सदस्यों ने एक-दूसरे को महर्षि गौतम की जयंती और हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कई सामाजिक बंधुओं ने अपने विचार व्यक्त किए। नगर अध्यक्ष मनीष व्यास ने गत वर्ष से इस वर्ष तक हुए विभिन्न कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सचिव प्रफुल्ल व्यास ने किया, जबकि आभार नरेंद्र शर्मा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री रोहित तिवारी, राष्ट्रीय सचिव सुनील तिवारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वैकुंठ शर्मा, पंडित विवेक मिश्र, नम्रता मिश्र, अशोक शर्मा, कैलाश व्यास, संतोष व्यास, कैलाश शर्मा, सुरेश व्यास, मुकेश शर्मा, जितेंद्र व्यास, पंडित विमल तिवारी, पंडित शैलेंद्र मंडलोई, सुमित व्यास और चैतन्य पंचारिया सहित समाज के कई सदस्य उपस्थित रहे।

58 Views
What do you think?

Leave a Reply